फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पंचायत उप-निर्वाचन के लिए नियुक्त जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

Thu, 13 Nov 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप-निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव क्षेत्रों में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है। क्षेत्र पंचायत चंपावत के लिए एसडीएम टनकपुर आकाश जोशी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। तहसीलदार चंपावत बृजमोहन, सहायक अभियंता लोनिवि मनोज कुमार, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नंदन सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। क्षेत्र पंचायत लोहाघाट के लिए एसडीएम अनुराग आर्य और बाराकोट के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल कुमार जोशी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम ने सभी नामित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें