फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती में जाने के लिए बसें नहीं होने से भड़के युवा

विज्ञापन
बसों की व्यवस्था न होने पर लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में नारेबाजी करते पिथौरागढ में होने वाली अग्? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ में चल रही अग्निवीर भर्ती में जाने के लिए बसों की व्यवस्था नहीं होने से भड़के युवाओं ने बुधवार को रोडवेज, प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने रोडवेज पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। साथ ही एजीएम को ज्ञापन देकर अग्निवीर भर्ती के दौरान पिथौरागढ़ के लिए प्रतिदिन बसों का संचालन करने की मांग उठाई। इसके बाद रोडवेज ने पांच बसों का पिथौरागढ़ के लिए संचालन किया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जाने के लिए युवा बुधवार सुबह से ही रोडवेज बस स्टेशन में एकत्र होने लगे। बस स्टेशन में पिथौरागढ़ के लिए एक भी बस नहीं होने से युवा भड़क गए। उन्हाेंने मयंक ओली के नेतृत्व में रोडवेज में प्रदर्शन किया। युवाओं का कहना था कि रोडवेज और प्रशासन की ओर से पिथौरागढ़ जाने के लिए बस का इंतजाम नहीं किया था जबकि टैक्सी चालक पिथौरागढ़ के लिए मनमाना किराया मांग रहे थे। गरीब युवा टैक्सियों में जाने में असमर्थ थे।
युवाओं ने प्रदर्शन के बाद एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम को ज्ञापन दिया। एजीएम ने बताया कि युवाओं को पिथौरागढ़ भेजने के लिए बुधवार को पांच बसों का संचालन किया गया। इस दौरान सूरज कलखुड़िया, सुरेश बोहरा, राहुल तिवारी, उमेश सिंह, कपिल भट्ट, राहुल रावत, नवीन दानी, नितिन, प्रकाश चंद्र, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, कैलाश राम, रोहित कुमार, लीलाबंर जोशी, मदन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें