फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सांप के डंसने से युवक की मौत

Sat, 15 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। गुदमी ग्रामसभा के नया बस्ती निवासी सचिन (32) की सांप के डंसने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम घर के पास शौच के लिए जा रहे गुदमी नया बस्ती निवासी सचिन को सांप ने डंस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता श्यामू राम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया। सचिन मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे बिलखता छोड़ गया है। पूर्व प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा को भी दी गई है। गुदमी की प्रधान विनीता देवी राणा ने पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर को ज्ञापन भेजकर सचिन के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें