रोडवेज के फोरमैन सुरेश चंद्र पांडे को थर्मामीटर सौंपते युकां नेता शिवम गोयल
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सक्रिय युवक कांग्रेस चंपावत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल ने रोडवेज कर्मचारियों की नियमित थर्मल स्क्रीनिंग के लिए रोडवेज को फोरहैड थर्मामीटर भेंट किया है।
उन्होंने यह थर्मामीटर फोरमैन सुरेश चंद्र पांडेय को सौंपा है। युकां नेता ने कहा कि बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने में रोडवेज के चालक-परिचालक और कर्मचारी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की चिंता करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि रोडवेज को उपलब्ध कराए गए फोरहैड थर्मामीटर से अब कर्मचारियों की समय-समय पर थर्मल स्क्रिनिंग हो सकेगी।