फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में आने वाले हर वाहन को सैनिटाइज कर रहे हैं श्यामलाताल के युवा

विज्ञापन
श्यामलाताल में गांव की सड़क के लिंक स्थल पर रस्सी का बैरियर डाल वाहनों को सैनिटाइज करने को खड़े य? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गांव को कोरोना से बचाने के लिए श्यामलाताल के युवाओं ने गांव में आने वाले हर वाहन को सैनिटाइज किया है। स्वामी विवेेकानंद आश्रम श्यामलाताल के अध्यक्ष श्री स्वामी ज्ञाननिष्ठानंद जी महाराज के नेतृत्व में जौल और सियाला ग्राम पंचायत के युवाओं ने गांव की सड़क के लिंक स्थल पर रस्सी का बैरियर डाला है। रस्सी में बैनर लगाकर वाहन चालकों से रुकने और अपने वाहन को सैनिटाइज कराने का आग्रह किया गया है। समाजसेवी केएन तिवारी ने बताया कि बाहर से आने वाले हर वाहन को सैनिटाइज करने वाले क्रम से दो-दो युवाओं की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है। इस कार्य में विवेकानंद आश्रम के सहयोग के साथ ही गांव के युवा, बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं सहयोग दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें