धारचूला (पिथौरागढ़)। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र बरम में मिनी क्रीड़ा रैली का आयोजन किया गया। अटल उत्कृष्ट इंटर काॅलेज बरम की प्रभारी प्रधानाचार्या किरन भट्ट ने खेलों का शुभारंभ किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय औड़ के रोहित लस्पाल और हर्षिता ने प्रथम स्थान पाया।
100 मीटर में राप्रावि बलमरा के अंशु कुमार, हिमानी और जूनियर वर्ग में जूनियर हाईस्कूल बलमरा के कृष्णा, सिया प्रथम रहीं। 200 मीटर में बलमरा के अंशु कुमार, हिमानी, दीपक, ज्योति ने बाजी मारी। 400 मीटर में अंशु कुमार, छोरीबगड़ की खष्टी, बलमरा के यश और बरम की सरस्वती प्रथम रहीं। 600 मीटर दौड़ में बलमरा के जगजीवन प्रथम रहे। लंबी कूद में बलमरा के हेमंत, संजना, अंशु, हिमांशी, ऊंची कूद में हेमंत, संजना प्रथम रहे। गोला फैंक में करन, प्रिया, चक्का फेंक में हेमंत, प्रिया प्रथम रहीं। अंताक्षरी में जीपीएस छोरीबगड़, सुलेख में बलमरा, औड़, मानचित्र में बंदरखेत, बलमरा प्रथम रहे। संकुल समन्वयक शंकर दत्त भट्ट ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता 10 और जूनियर की 11 सितंबर को धारचूला में आयोजित होंगी। इस मौके पर नेत्र सिंह परिहार, सोबन सिंह, अशोक ओली, जस्ता तितियाल, दीपा बोरा, मंजू ऐरी, लक्ष्मण राम, स्मिता चौहान समेत अभिभावक मौजूद रहे।