लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के टांण खेल मैदान में ढेरनाथ बाबा क्रिकेट के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सैफ इलेवन ने गोल्ज्यू इलेवन को 25 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. महेश ढेक, बृजेश माहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। सैफ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 98 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोल्ज्यू इलेवन की टीम 73 रन बनाकर ढेर हो गई। इससे पूर्व कॉकटेल इलेवन और तपनीपाल के बीच मैच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बोहरा ने मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर कॉकटेल इलेवन की टीम ने फिल्डिंग चुनी, पहले बल्लेबाजी करते हुए तपनीपाल इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉकटेल इलेवन की टीम मात्र 78 रन पर ऑल आउट हो गई। अंपायरिंग अनिल फर्त्याल, मोहित, अजय फर्त्याल, विजय माहरा ने की। इस मौके पर रोहन सिंह, राजू फर्त्याल, अजय सिंह, वीरेंद्र ढेक, रोहित, सुरेंद्र सिंह ढेक, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद