चंपावत। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण प्राप्त लाभार्थियों का सात दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड स्वाति कार्की, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया और बैकिंग ऋण संबंधी योजनाओं, सब्सिडी की जानकारी दी।आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठानी ने संस्थान में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। माइक्रो लैब के माध्यम से एक दूसरे का परिचय कराया। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र और विजय सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन, नामांकन कराया। यहां आरसेटी टीम के राजेश पंत, महेंद्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय, अमर पटवा ने सहयोग दिया। संवाद