फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर की रीना कठायत ने राज्य स्तरीय कराटे में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 18 Jan 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। देहरादून में 14 से 16 जनवरी तक देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की कराटे प्रतियोगिता में टनकपुर की खिलाड़ी रीना कठायत ने अंडर-14 वर्ष, 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। आमबाग निवासी वरिष्ठ व्यवसायी भुवन सिंह कठायत की नातिन और सुरेश कठायत की पुत्री रीना की इस उपलब्धि से परिवार और मित्रों ने खुशी का माहौल है। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के सचिव संजीव कुमार, युवा कल्याण विभाग चंपावत के प्रभारी जसवंत सिंह खड़ायत, प्रभारी जिलाक्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, कोच विजय रावत, टीम प्रभारी जीवन कापड़ी, भुवन लाल, शारदा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें