फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बनबसा को मिला एक रजत, दो कांस्य

Mon, 16 Jun 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेशनल कराटे चैंपियनशिप में बनबसा के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। बनबसा के कराटे कोच और राष्ट्रीय रैफरी विजय रावत ने बताया कि देहरादून में 12 से 15 जून तक आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दीपांशु जोशी ने 14-15 आयु वर्ग और 63 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। 60 किलो भारवर्ग में 12 वर्ष आयु वर्ग में अक्षित सिंह और 13 वर्ष आयु वर्ग में प्रिंस खोलिया ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का खेलमंत्री रेखा आर्या ने उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कराटे ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भारत शर्मा, महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, संयुक्त निदेशक खेल अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेंद्र ममगाईं आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें