टनकपुर (चंपावत)। मनिहारगोठ में चल रहे सुपर कप फुटबॉल मैच में मनिहारगोठ ने चकरपुर को पेनाल्टी शूट में 3-1 से हराया। मुख्य अतिथि फागपुर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोेहन चंद्र डालाकोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबला बराबर रहने पर पेनाल्टी शूट का मौका दिया गया। मनिहारगोठ ने चकरपुर को 3-1 से पराजित किया। मैच के निर्णायक विक्रांता शुक्ला थे। लाइनमैन दानिश और आकिब रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान आयशा खातुन, उप प्रधान मो. नजीर, अमजद हुसैन, कादिर अली, दिलदार अली मौजूद रहे। संवाद