फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेना में लेफ्टिनेंट बने ओमित्य जोशी

Sun, 09 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ओमित्य जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ओमित्य की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ में हुई। उन्होंने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद उनका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हुआ। आठ जून को ओमित्य जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। ओमित्य के पिता प्रमोद जोशी आकाशवाणी एफएम केंद्र पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। माता रंजना जोशी प्राथमिक विद्यालय बास्ते में अध्यापिका हैं। उन्होंने सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, परिवार जनों के साथ ही गुरुजनों को दिया है। ओमित्य की बचपन से ही आर्मी में ऑफिसर बनने की तमन्ना थी। उनके नाना आर्मी से ऑनरेरी कैप्टन रिटायर्ड हैं और ताऊ सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर कार्यरत हैं। ओमित्य का परिवार वर्तमान में बिठौरिया हल्द्वानी में रहता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें