फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल में सड़क हादसे में बनबसा के युवा व्यापारी की मौत

Wed, 01 Nov 2023 09:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा का व्यापारी रोहित अग्रवाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के महेंद्रनगर में साइकिल से टक्कर लगने से बाइक सवार बनबसा के युवा व्यापारी की मौत हो गई। दुर्घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम बनबसा के पूजा बर्तन भंडार के स्वामी रोहित अग्रवाल (25) पुत्र विजय अग्रवाल व्यापारिक कार्य से बाइक से महेंद्रनगर गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक साइकिल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रोहित को महेंद्रनगर के अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उन्होंने दम तोड़ दिया। औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव बनबसा लाया गया। हादसे की सूचना से परिजन सदमे में हैं। शोक में व्यापारियों ने बुधवार को कुछ देर बाजार बंद रखा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें