फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रोज फ्री मिलेगा एक जीबी डाटा

Fri, 20 Oct 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय और लोहाघाट नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों ही स्थानों पर पीएम वाणी फ्री वाई-फाई योजना के तहत उपभोक्ताओं के लिए वाई-फाई से रोज एक जीबी डाटा फ्री दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 22 स्थानों पर 20 एमबीपीएस क्षमता के सेटअप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चंपावत में सर्किट हाउस, कलक्ट्रेट परिसर, जिला पुस्तकालय सहित 17 स्थान और लोहाघाट नगर में कोलीढेक झील, तहसील परिसर, पुस्तकालय, अंबेडकर छात्रावास, जिला अस्पताल में फ्री वाई-फाई की सुविधा सुलभ है।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंपावत जिले का चयन किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए मोबाइल उपभोक्ताओं को गूगल प्ले स्टोर से पीएम वाणी एप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होगा। संवाद
विज्ञापन


बाक्स


चंपावत में इन स्थानों पर लगाए गए सेटअप
बीएसएनएल कार्यालय, तहसील परिसर, नागनाथ मंदिर, बालेश्वर मंदिर, रोडवेज स्टेशन, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन, गोलू मंदिर, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरलचौड़ मैदान, राजस्व गेस्ट हाउस, पूल्ड हाउस रोड, वन पंचायत भवन और डिग्री कॉलेज।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें