फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला, कहा- हर जवान की शहादत का बदला ले सरकार

विज्ञापन
टनकपुर में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। चीनी सेना की कायरतापूर्ण कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। शहीद हुए जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सैनिकों की शहादत का जल्द बदला लेने की मांग की। चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले की घटना से गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्घांजलि दी और फिर राजाराम चौराह पर एकत्र हो चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर चीन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संगीता शर्मा, नगर प्रभारी संजय गर्ग, मीडिया प्रभारी शुभम बहादुर, बसंत पुनेठा, अनीता देवी, वारिस आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें