फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: तकनीशियन नहीं मिला तो पहले एक्सरे मशीन हटाई, अब कक्ष का नाम भी साफ

Thu, 09 Feb 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भले ही कई साल से एक्सरे नहीं होते थे लेकिन एक्सरे मशीन हटाने के बाद अब एक्सरे कक्ष का नामोनिशान भी मिटा दिया गया है। एक्सरे कक्ष की पट्टी को हटाकर अब इसे चिकित्सक कक्ष बना दिया गया है। इधर पाटी अस्पताल में एक्सरे नहीं होने से लोगों को तो दूरदराज की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


पाटी के पीएचसी को 2003 में सांसद निधि से एक्सरे मशीन मिली थी। कुछ समय परीक्षण भी हुए मगर बाद में एक्सरे तकनीशियन की कमी से एक्सरे नहीं हो सके। दो साल पहले पाटी की एक्सरे मशीन को लोहाघाट भेज दिया गया और अब एक्सरे कक्ष के बाकी सामान के साथ ही इस कक्ष का नामोनिशान भी मिटा दिया गया है। पीएचसी में एक्सरे का प्रावधान नहीं होने से भविष्य में पाटी में एक्सरे मशीन आने की संभावना भी खत्म हो गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गुरशरण कौर का कहना है कि उनकी तैनाती से पहले ही एक्सरे कक्ष वाले कमरे में चिकित्सक का कक्ष बना दिया गया था।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक्सरे की नियमित व्यवस्था के बजाय पहले की मशीन को दूसरे अस्पताल भेज दिया गया और बाद में एक्सरे कक्ष को हटा दिया गगा। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अस्पताल के उच्चीकरण के साथ ही सुविधाओं के विस्तार की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


चंपावत के तकनीशियन टनकपुर संबद्ध, डार्क रूम सहायक से चल रहा काम
चंपावत। पाटी की एक्सरे मशीन हटने के बाद अब चंपावत जिले में तीन अस्पतालों में एक्सरे की सुविधा है। जिला अस्पताल के अलावा टनकपुर और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में यह सुविधा है लेकिन जिला अस्पताल में एक्सरे तकनीशियन नहीं है। यहां के तकनीशियन को टनकपुर संबद्ध किया गया है और डीएच में यहां डार्करुम सहायक से काम चलाया जा रहा है।

पीएचसी में एक्सरे की सुविधा अनुमन्य नहीं है। चंपावत जिला अस्पताल के एक्सरे तकनीशियन सेवानिवृत्त हो गए हैं। दूसरे तकनीशियन टनकपुर संबद्ध हैं। उनके संबद्धीकरण को निरस्त कर जिला अस्पताल लाया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें