फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: फूंगर गांव की पेयजल लाइन में आ रहे कीड़े

Sun, 19 Feb 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फूंगर गांव में चार दिनों से पेयजल लाइन में कीड़े आ रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने जल संस्थान में शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद समस्या न सुलझने से ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि वह छान कर पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण शंकर सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह बोहरा, माहेश्वरी बोहरा, विमला देवी, मंजू देवी, केशवी देवी, ममता देवी आदि ने बताया कि पेयजल लाइन का पीने योग्य नहीं है। इस कारण पानी का संकट पैदा हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जल प्रदूषण से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं सताने लगीं हैं।

ग्रामीणों ने जल संस्थान से पेयजल लाइन और टैंक को साफ कराने की मांग की है। उधर, जल संस्थान के एएई हेमंत फुलारा ने बताया कि पेयजल योजना के टैंक की सफाई कर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें