फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रयोग से गणित विषय को सरल कर समझाया

Fri, 11 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गणित विषय को आसान तरीके से समझाने के लिए बनबसा गुदमी के डेविड पेंटर स्कूल के बच्चों की कार्यशाला हुई। इसमें कक्षा नवीं और दसवी के साठ बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बियोंड एजूकेशन अ विंग आफ यूकेसी एजूकेशन फाउंडेशन के सहयोग से रुद्रपुर के शिवालिक बाल विज्ञान क्लब के विशेषज्ञों ने बच्चों को प्रयोगों के माध्यम से गणित विषय आसान कर समझाया। क्लब अध्यक्ष सुमित पांडेय ने बच्चों के समूह में विभिन्न गतिविधियां तैयार कर गणित विषय समझाया। क्लब सचिव विनय जोशी ने विज्ञान को सरल रूप से समझने को वायु दाब, द्रव्यमान केंद्र, वैक्यूम, वायु के जगह घेरने आदि के प्रयोग प्रस्तुत किए। सत्यम चौरसिया ने पृथ्वी पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य हयात राम टम्टा ने क्लब का आभार जताया। क्लब सदस्य सर्वजीत सिंह, अब्दुल वारिस, दिल्ली विश्वविद्यालय के करन कुमार, बनबसा के डाॅ. किशन सिंह, सूरज पंत ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें