टनकपुर (चंपावत)। आमबाग में भवन निर्माण के दौरान एक श्रमिक छत से गिरकर घायल हो गया। उसे उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर किया गया है। बुधवार को उप जिला अस्पताल में सुबह करीब 11 बजे मूल रूप से नवाबगंज बरेली और हाल निवासी आमबाग अनिल कुमार (25) पुत्र बाबू राम को घायल हालत में लाया यगा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। डाॅ. ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि युवक की रीढ़ ही हड्डी में चोट है और हालत गंभीर है। संवाद