फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप घायल, उपजिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर

Sun, 01 Nov 2026 01:48 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले के लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिंगदा निवासी लक्ष्मण सिंह सामंत (पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत) रविवार सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर ईंट पहुंचा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे में उसके चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक डॉ. करन बिष्ट ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन और बेहतर उपचार के लिए उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। लक्ष्मण मजदूरी और बागवानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें