फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चौथे दिन भी पोस्ट ऑफिस में कार्य प्रभावित

Thu, 27 Nov 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के पोस्ट आफिस में यूपीएस फुंकने से बृहस्पतिवार को भी कामकाज ठप रहा। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस में जरूरी काम कराए गए। पोस्टमास्टर ईश्वरी दत्त जोशी ने बताया कि शुक्रवार को यूपीएस ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कका शॉर्ट सर्किट होने से डाकघर का यूपीएस 24 नवंबर को फुंक गया था। इससे आधार, स्पीड पोस्ट बुकिंग सहित अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। बताया कि प्रतिदिन 40 से 50 लाख रुपये का लेन देन होता है। फिलहाल यूपीएस ठीक नहीं होने तक लोगों को पोस्ट ऑफिस संबंधी कामों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पोस्ट ऑफिस में काम के लिए जाना पड़ेगा। संवा्द
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें