पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपती लोहाघाट तल्ली चांदमारी
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से लगी ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के तल्ला चांदमारी तोक में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। पेयजल समस्या से जूझ रही महिलाओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ज्येष्ठ उप प्रमुख कमला भट्ट के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके क्षेत्र में चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में दीपा देवी, कविता मेहता, बबीता तड़ागी, प्रीति मुरारी, बसंत जोशी, लक्ष्मी भट्ट, मीनाक्षी, कमला, आरती आदि शामिल रहीं। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।