टनकपुर के ज्ञानखेड़ा में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में लखपति दीदी को सम्मानित करते पदाधिकारी
पिथौरागढ़। जाजरदेवल के नजदीक उर्ग गांव की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को वर्चुअली सुना। इस दौरान लखपति दीदी को सम्मान पत्र वितरित किए गए। वहीं महिलाओं ने सातू-आठूं पर्व पर खेल लगाए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आशा मेहता, बसंत पांडे, महेश पांडे, बबीता कलखुड़िया, ब्लॉक मिशन प्रबंधक सौरभ जोशी सहित सातशिलिंग, सल्मोड़ा, उर्ग, नाघर के प्रधान शामिल रहे। संवाद
................
ज्ञानखेड़ा में 60 लखपति दीदी सम्मानित
टनकपुर (चंपावत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लखपति दीदी योजना के तहत नगर के ज्ञानखेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्नति सीएलएफ और ओम सीएलएफ अध्यक्ष माया महर, शिव महिमा सीएलएफ की अध्यक्ष ईश्वरी जोशी ने 60 लखपति दीदी को सम्मानित किया। रविवार को बीएमएम चंपावत आशा सामंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आईडीपीआरओ कमला महर, सखी सरस्वती बोहरा, क्लस्टर सचिव सीमा सिंह, क्लस्टर कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी, रीप टीम से सहायक प्रसार कृषि और पशुपालन प्रियंका बिष्ट, राधा चंद, अंकुर वर्मा, लक्ष्मी भट्ट, रेनू, लता जुगरान आदि मौजूद रहे। संवाद
...............
स्वयं सहायता समूह को धनराशि अवमुक्त
चंपावत। जिले के समस्त विकासखंडों में लखपति दीदी कार्यक्रम में एनआरएलएम योजना के तहत गठित 20 क्लस्टर लेवल फेडरेशनों ने प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से एनआरएलएम योजना के तहत आरएफ और सीआईएफ की धनराशि स्वयं सहायता समूह को अवमुक्त की। एनआरएलएम योजना के तहत राज्य में इस वित्तीय वर्ष में 1.65 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सफल महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद