फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धूप और अगरबत्ती तैयार करने में दक्ष हुईं महिलाएं

Thu, 11 Apr 2024 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत चामी में धूप और अगरबत्ती प्र​शिक्षण में शामिल महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिले के सीमांत चामी में महिलाओं को धूप और अगरबत्ती तैयार करने की बारीकियां सिखाई गईं। संस्थान की ओर से छह दिनों तक दिए गए प्रशिक्षण में महिलाओं को धूप और अगरबत्ती बनाने में दक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रांशु ऐंठानी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर गदरपुर से आई मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा और आशा पानू ने महिलाओं का अंतिम मूल्यांकन किया। संस्थान के प्रकाश चंद्र जोशी और विजय सिंह लडवाल ने विभिन्न वीडियो क्लिपिग के माध्यम से प्रशिक्षण की बारीकियां सिखाई। प्रशिक्षण के संचालन में संस्थान के महेंद्र सिंह और राजेश पंत ने सहयोग दिया। प्रशिक्षण में चामी, बचकोट, पोलप, तामली आदि स्थानों की 51 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें