फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत में मायके आई विवाहिता लोहाघाट में फंसी 

विज्ञापन
मायके में फंसी रेखा उप्रेती। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। पिता की मौत पर पिथौरागढ़ जिले से अपने मायके लोहाघाट के सुंई गांव आई एक विवाहिता लंबे समय से मायके में फंसी हुई है। महिला का एक बच्चा बीते कुछ दिनों से बीमार है। मगर कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन से महिला अपने ससुराल नहीं जा पा रही है।  पिथौरागढ़ जिले के मदकोट गांव के रेखा उप्रेती के पिता प्रकाश चंद्र चौबे का 7 मार्च को निधन हो गया था। पिता की मौत की खबर पर रेखा लोहाघाट ब्लॉक के सुंई गांव में अपने मायके पहुंची। लॉकडाउन के चलते अब वह ससुराल नहीं जा पा रही है। मोबाइल पर भी बच्चे की मां से बात कराई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। लॉकडाउन की वजह से मां और बच्चे की बीच बने फासले से समस्या बढ़ रही है। तमाम हालातों को देखते हुए परिजनों ने महिला को मदकोट भेजे जाने की प्रशासन से गुहार लगाई है। इधर डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि प्रार्थना पत्र आने पर हालात के हिसाब से जरूरी निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें