लोहाघाट (चंपावत )। विकासखंड बाराकोट के तल्ला बापरू गांव में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई। ग्राम तल्ला बापरू निवासी रविवार शाम भूमि देवी (50) पत्नी जगत सिंह पास के जंगल में घास काटने गई थी। पिरूल पर पैर फिसलने से महिला करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सिर और शरीर पर गहरी चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट लाया जा रहा है। संवाद