फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: बोल्डर की चपेट में आने से महिला की मौत, 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से हो गई थी गंभीर रूप से घायल

Wed, 14 Oct 2026 11:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

लोहाघाट ब्लॉक के मटियानी क्षेत्र में पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला की 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। महिला मवेशियों के लिए घास काटने गई थी।
विज्ञापन
सावित्री देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लॉक के मटियानी क्षेत्र में पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक महिला की 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। महिला मवेशियों के लिए घास काटने गई थी।

बुधवार को मटियानी निवासी सावित्री देवी (49) पत्नी केशव सामंत घर से कुछ दूरी पर स्थित खुलमारी तोक में घास काटने गई थी। इसी दौरान एक बोल्डर उनके ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से महिला गहरी खाई में जा गिरी। घटनास्थल के आसपास घास काट रही अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

इसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को निजी वाहन से दिगालीचौड़ लाए। यहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वसीम, डॉ. हिमांशु शरण और डॉ. रविंद्र बोहरा ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर तहसीलदार मोहिउद्दीन और राजस्व उप निरीक्षक अंकिता खाती अस्पताल पहुंचे और पंचनामा भरकर अन्य प्रक्रिया पूरी की।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी डीएम और अन्य अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, प्रधान बद्री राम, कैलाश सिंह, प्रकाश सिंह, पुष्कर बोहरा और मनोहर सामंत सहित अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें