फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस से पहले मिलेगा आईसीयू से इलाज

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल का इस साल मार्च से बंद आईसीयू। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत का आईसीयू राज्य स्थापना दिवस से पहले शुरू हो जाएगा। स्टाफ की कमी की वजह से यह आईसीयू इस साल मार्च से बंद है लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग खाली पदों को दूसरी जगह से संबद्धता के जरिये भरपाई करने की योजना बना रहा है। चंपावत के अलावा दो अन्य आईसीयू भी बंद हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में जिला अस्पताल, टनकपुर उप जिला अस्पताल और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में आईसीयू हैं लेकिन तीनों में से एक भी काम का नहीं है। तीनों आईसीयू में कुल 14 बेड हैं। पिछले साल जून से इस साल तीन मार्च तक जिला अस्पताल के आईसीयू का संचालन हुआ लेकिन अब जिला अस्पताल के आईसीयू में भी इलाज बंद हो गया है।
वहीं टनकपुर और लोहाघाट के आईसीयू तो एक दिन भी नहीं चले। तीनों आईसीयू के संचालन के लिए आठ डॉक्टर, 16 स्टाफ नर्स, 12 वार्ड ब्वाय और आठ स्वच्छक अलग से चाहिए। अब स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस से पहले चंपावत जिला अस्पताल के आईसीयू का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले के तीनों आईसीयू का संचालन कार्मिकों की कमी से नहीं हो पा रहा है लेकिन अब चंपावत जिला अस्पताल के आईसीयू को चलाने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे। कार्मिकों की तैनाती नहीं होने तक दूसरी जगह से कार्मिकों को यहां संबद्ध किया जाएगा। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें