फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निदेशक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आत्मदाह

Thu, 15 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल और दैनिक कर्मचारियों के बीच पिछले माह उपजा विवाद थम नहीं रहा है। अनुशासनहीनता पर हटाए गए एक गेस्ट फैकल्टी समेत
विज्ञापन

तीन दैनिक कर्मचारियों ने निदेशक के खिलाफ जांच और कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बता दें कि बीते माह कॉलेज के निदेशक डॉ. अग्रवाल और कुछ कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि निदेशक ने फैकल्टी अपल सिंह महर, दैनिक कर्मचारी तनुजा महर और मोहित गड़कोटी पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी। कोतवाल और एसडीएम के साथ ही मामला सीएम तक भी पहुंचा। सीएम के निर्देश पर कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल ने दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी।
सेवा से हटाए गए गेस्ट फैकल्टी और दोनों दैनिक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें निदेशक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने तीन दिन के अंदर जांच और कार्रवाई नहीं होने पर तहसील परिसर में धरने पर बैठने और इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 15 टीएनपी 03 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें