लोहाघाट पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य के माध्यम से
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने की मांग मुखर होने लगी है। 30 प्रतिशत सीट बढ़ाने की मांग के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शनिवार को प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने सोमवार तक सीट नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री विवेक सिंह पुजारी के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीए प्रथम सेमेस्टर में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने से कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट नहीं बढ़ने से छात्र-छात्रा परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक ढेक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल ढेक, नीरज सक्टा, गौरव पांडेय, सागर ढेक, रितिक ढेक, राकेश भट्ट, भुवन जोशी, राहुल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद