चंपावत डिग्री कॉलेज के टैंक में पानी को दूषित कर रहे बंदर।
चंपावत। चंंपावत कैंपस में पेयजल टंकियों के पानी को जंगली जानवर दूषित कर रहे हैं। छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश महर ने बताया कि काॅलेज में लगी टंकियों का ढक्कन खोलकर आए दिन बंदर और लंगूर पानी पी रहे हैं। इससे पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। इस पानी का इस्तेमाल छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक नियमित रूप से करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार उन्होंने कैंपस प्रबंधन को इसको लेकर पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।