फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हालत गंभीर होने पर दो को किया हायर सेंटर रेफर

Tue, 18 Jun 2024 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। दूरस्थ सूखीढांग क्षेत्र के मथियाबांज में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से घायल दो लोगों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को मथियाबांज के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। रात में ही 108 आपातकालीन सेवा और निजी वाहन से चारों घायलों को उप जिला अस्पताल लाया गया था। डॉ. जितेंद्र जोशी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। इनमें गंभीर रूप से घायल पान देव जोशी और नवीन चंद्र जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि घायल धीरज सिंह का इलाज जारी है और मनोज चंद को छुटटी दे दी गई। घायल सभी लोग सूखीढांग से मथियाबांज में हुए नामकरण संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें