चंपावत में नए साल की पूर्व संध्या पर अफरातफरी मची रही। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेशन क्षेत्र में ?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। साल के अंतिम दिन शुक्रवार को अधिकतर समय चंपावत की सड़कों में आवाजाही खूब रही। सड़क में यातायात अव्यवस्था के चलते दिनभर में अनेकों बार पहिये जाम रहे। स्टेशन रोड पर खूब दुश्वारी बढ़ी। वाहनों को न केवल जाम में फंसना पड़ा, बल्कि बाद में भी रेंग-रेंग कर आगे सरकना पड़ा। वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने के साथ ही बीच सड़क पर वाहनों को मोड़ने से समस्या बढ़ी। चंपावत में करीब दो किलोमीटर के हिस्से में दिनभर अफरातफरी मची रही। यातायात निरीक्षक पीतांबर भट्ट का कहना है कि जानकारी मिलते ही यातायात कर्मी बढ़ा दिए गए थे और बाद में हालात सामान्य हो गए थे। साथ ही पुलिस ने आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के अलावा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।