फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब टेक होम राशन के स्थान पर मिलेगा गेहूं और चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को अब टेक होम राशन (टीएचआर) के बजाय सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से तीन माह का राशन एक साथ दिलाया जाएगा। योजना के तहत चंपावत जिले के 681 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 19,000 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा। गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी पांच-पांच किलो गेहूं, चावल मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग के डीपीओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नवंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर का वितरण बंद कर दिया गया है। टीएचआर के बजाय अब बच्चों को पोषाहार के रूप में गेहूं, चावल दिया जाएगा। गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी पोषाहार के बजाय प्रतिमाह पांच किलो चावल और पांच किलो गेहूं का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को दिसंबर, जनवरी, फरवरी का खाद्यान्न एक साथ मिलेगा।
पोषाहार में बजट की कमी से गेहूं-चावल देने का निर्णय
चंपावत। राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय पूल से गेहूं, चावल का उठान न करने के कारण केंद्र सरकार की ओर से पोषाहार के मद में बजट की कटौती की गई है। इस कारण अब आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं को पोषाहार के रूप में प्रतिमाह पांच किलो गेहूं, पांच किलो चावल देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जारी रहेगी सीएम महिला पोषण योजना
चंपावत। टीएचआर बंद होने के बावजूद बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित सीएम महिला पोषण योजना जारी रहेगी जिसके तहत महिलाओं को खजूर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीडीओ पुष्पा चौधरी ने बताया कि तीन से छह साल के बच्चों के लिए केला चिप्स योजना लगातार जारी है।
पोषाहार के स्थान पर लाभार्थियों को गेहूं, चावल देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लाभार्थियों को एक पर्ची दी जाएगी। इसे पीडीएस की दुकान में दिखाकर संबंधित लाभार्थी को गेहूं, चावल मिलेगा। - आरएस बिष्ट, डीपीओ, महिला सशक्तीकरण और बाल विकास, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें