चंपावत। पुलिस लाइन में पुलिस जवानों को फिट उत्तराखंड के तहत शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से साप्ताहिक पीटी परेड कराई गई। सीओ शिवराज सिंह राणा ने पुलिसकर्मियों को व्यस्ततम ड्यूटियों के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट बनाए रखने के लिए योग और प्रणायाम कराया। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना करीब एक घंटा योग के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने सभी से रोजाना योग करने की अपील की। इस दौरान अधिकारियों ओर जवानों को योग और प्राणायाम के अनेक तरीके भी बताए गए।