चंपावत। पुलिस लाइन चंपावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन और जवानों की कार्यकुशलता का निरीक्षण किया। दौड़ चाल, तेज चाल, मंच से गुजरना, ड्रिल, शस्त्राभ्यास, सैल्यूट, स्क्वाड ड्रिल आदि का अभ्यास कराया। पुलिस बल में अनुशासन को बनाए रखने के लिए परेड की महत्ता के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सीओ ने पुलिस लाइन मैस, बैरक आदि का निरीक्षण भी किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।