फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल पुलिस ने नदी में डूबे श्रद्धालु की बचाई जान

Mon, 06 Oct 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के शारदा घाट में नदी से निकाला श्रद्धालु और गोताखोर। स्रोत: जल पुलिस
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। शारदा घाट पर स्नान करते समय एक श्रद्धालु नदी में डूबने लगा। शोर मचाने पर जल पुलिस के गोताखोर ने नदी में छलांग लगाकर श्रद्धालु की जान बचा ली। जल पुलिस के गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान ने बताया कि सोमवार की शाम शारदा घाट स्थित शारदा नदी में तीन श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इनमें चंपावत के ग्राम खैर धुरी निवासी टेगा सिंह (35) अचानक नदी में डूबने लगा। उसके साथियों के शोर मचाने पर उसे नदी से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके बाद उसे साथ आए लोगों को सुपुर्द किया गया। संवाद
विज्ञापन

फोटो-06सीपीटी27पी- टनकपुर के शारदा घाट में नदी से निकाला श्रद्धालु और गोताखोर। स्रोत: जल पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें