फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 40 साल पुरानी लिफ्ट पेयजल योजना के भरोसेे लोहाघाटवासी

Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में ऐसे हो रही पानी की व्यवस्था। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ते ही नगर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। लोहाघाट नगर के लोगों की पूरी निर्भरता 40 साल पुरानी चौड़ी लिफ्ट योजना पर टिकी है। लोहावती नदी में दिनोंदिन जल स्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति पर इसका काफी असर पड़ा है। नगर में मांग के अनुरूप चार पेयजल योजनाओं से मात्र 21 फीसदी पानी ही मिल पा रहा है। इससे व्यवस्था बनाने में जल संस्थान को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोहाघाट नगर के लिए रोजाना 2,160 केएल पानी की जरूरत है लेकिन चार पेयजल योजनाओं से मात्र 470 केएल ही पानी मिल रहा है। इससे नगर के लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पा रहा है। नगर के लिए बनी चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से 400 केएल, बनस्वाड़ योजना से 20 केएल, फोर्ती योजना से 25 केएल, नलकूप से 25 केएल पानी मिल पा रहा है। लोहावती के जलस्तर में लगातार कमी आने से लिफ्ट योजना के मुख्य टैंक में अब जल संस्थान पाइपों के जरिये पानी डालकर जैसे-तैसे व्यवस्था बना रहा है।



पिकअप और टैंकर से मेन टैंक में डाला जा रहा पानी

लोहाघाट (चंपावत)। जल संस्थान ने नगर में पेयजल की आपूर्ति का वैकल्पिक उपाय किया है। इसके तहत पिकअप और टैंकर के जरिये नगर के मुख्य टैंक में पानी भरा जा रहा है। जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं में भी करीब 40 फीसदी कमी आ गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के हालात अभी काबू में हैं।
विज्ञापन


कोलीढेक झील का पानी छोड़ने के लिए भेजा पत्र

लोहाघाट (चंपावत)। लोहावती के जल स्तर में कमी आने से चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना में पड़ रहे असर को देखते हुए जल संस्थान ने कोलीढेक झील से पानी छोड़ने की मांग की है। जल संस्थान के एई पवन बिष्ट ने बताया कि लंबे समय से बारिश न होने से और कोलीढेक झील बनने के बाद लोहावती के जल स्तर में कमी आ गई है। अभियंता बिष्ट ने बताया कि झील की देखरेख में लगे सिंचाई विभाग के अधिकारियों से रोजाना 600 केएल पानी लोहावती में छोड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें