फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
चंपावत के भिंगराड़ा में पानी के इंतजार में रखे खाली बर्तन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लधियाघाटी क्षेत्र के प्रमुख कस्बे भिंगराड़ा में पेयजल संकट गहरा गया है। करीब तीन दशक पुरानी पेयजल योजना से लोगों को पूरा पानी नहीं मिल पा रहा है। कस्बे में लगे तीन हैंडपंप भी दूषित पानी दे रहे हैं जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

भिंगराड़ा कस्बे में करीब डेढ़ हजार से अधिक की आबादी रहती है। कस्बे में इंटर कॉलेज, बैंक आदि भी हैं। कई सरकारी कर्मचारियों के परिवार भी यहीं पर रहते हैं। करीब तीन दशक पहले बनी पेयजल योजना में अब इतना पानी नहीं रहा कि सबको पर्याप्त आपूर्ति हो सके। इस वजह से लोगों को रोजाना पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य बाजार में तीन हैंडपंप लगे हैं लेकिन तीनों में ही दूषित पानी निकल रहा है। लोग इन्हें ठीक करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या की जानकारी कई बार दी। ग्राम प्रधान गीता भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भट्ट, दीपक शर्मा, हरीश गिरि, सुंदर सिंह, महेश भट्ट, पीएलवी उमेश भट्ट, बीडीसी सदस्य अशोक भट्ट आदि ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो इलाके के लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें