फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भागीरथी देवी हत्याकांड के खुलासे का चार माह से इंतजार

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विचई का बहुचर्चित विरांगना भागीरथी देवी (बुलाकी वाली आमा) हत्याकांड में चार माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लंबी जांच के दौरान पुलिस ने कई बार जल्द खुलासे के दावे किए लेकिन पुलिस ऐसा कोई सबूत नहीं जुटा सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब भी हर कोण से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घर में अकेली रहने वाली विचई निवासी 83 वर्षीय वीरांगना भागीरथी की हत्या 13 मार्च की रात की गई थी। उनका शव 14 मार्च की सुबह घर से दूर हाईवे किनारे पड़ा मिला था। हत्यारा उनके नाक, कान, गले में पहने करीब चार तोला सोने के आभूषण लूट ले गया था। एसएसबी के स्वान दस्ते और फोरेंसिक टीम की जांच के बावजूद आरोपी नहीं मिल सके। घटना की जांच कर रहे कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के हवाले से एसएसआई बीएस बिष्ट का कहना है कि जांच में फिलहाल कोई नया तथ्य सामने नहीं आया है।

इनसेट

घटना का खुलासा न होने से ग्रामीणों में गुस्सा
टनकपुर (चंपावत)। बुलाकी वाली आमा के नाम से पहचानी जाने वाली विरांगना भागीरथी देवी हत्याकांड के खुलासे के लिए ग्रामीण और मृतका के रिश्तेदार कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन वहां मिले जल्द खुलासे का आश्वासन पूरा नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने बुलाकी वाली आमा के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन


इनसेट में कोट

हत्यारे को पता लगाने को हर कोण से जांच चल रही है। कुछ दिन पूर्व मृतका के परिजनाें को भी बुलाकर पूछताछ की गई है लेकिन कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है जिससे हत्यारे का पता चल सके। कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। - देवेंद्र पींचा, एसपी चंपावत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें