फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर प्रथम सप्ताह में होंगे चंपावत व्यापार संघ के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में नंवबर के प्रथम सप्ताह में व्यापार संघ के चुनाव आयोजित किए जाएंगे। रविवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से इसका निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष सतीश जोशी की अध्यक्षता और प्रकाश तिवारी के संचालन में हुई बैठक में सर्वप्रथम आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। उसके बाद तय किया गया कि व्यापार संघ के चुनाव के लिए 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यदि संभव हुआ तो अक्तूबर के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर के पहले सप्ताह में व्यापार संघ के चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में शंकर दत्त पांडेय, प्रहलाद सिंह नेगी, चुनाव अधिकारी एनडी गडक़ोटी, सहायक चुनाव अधिकारी विक्रम खाती, दीवान सिंह बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, दीपक सिंह तड़ागी, केदार जोशी, विजय चौधरी, नवल जोशी, चंचल सिंह, कैलाश जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, अर्जुन कुमार, रमेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें