बनबसा (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजाद हिंद फौज और भारतीय सेना के कैप्टन रहे करम चंद की स्मृति में ग्रामीण वाॅलीबाॅल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल जीत चंदनी की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
चूनाभट्टा क्रीड़ा कमेटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने किया। चूनाभट्टा ग्रामीण खेल मैदान में शनिवार शाम यह मैच खेला गया। इसमें चंदनी ने लगातार दो सेटों में बमनपुरी की टीम को 25-23 एवं 25-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के रेफरी रोहन धामी एवं राजेंद्र धामी थे। स्कोरर रिशु चंद रहे। आंखों देखा हाल गौरव चंद ने सुनाया। वहां विशिष्ट अतिथि कमलेश भट्ट, रजनीश आदि थे। आयोजक विनय चंद उर्फ बिन्नी, विनय चंद विक्की, गौरव चंद, निक्की चंद, रिशु चंद, नीरज भंडारी, शैलेश चंद, युग पांडेय, सात्विक चंद, रियर चंद आदि ने सहयोग किया।