फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंदनी की टीम ने जीता वाॅलीबाल मैच

Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्मृति ग्रामीण वाॅलीबाल टूर्नामेंट में सोमवार को चंदनी की टीम ने चंद फार्म को लगातार दो सेटों से हराकर मैच जीता।
विज्ञापन


यहां कैप्टन करम चंद स्मृति वाॅलीबाल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला चंद फार्म एवं चंदनी की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि व्यवसायी पवन कापड़ी ने मैच का शुभारंभ किया। इसमें चंदनी की टीम ने लगातार दो सेट से मैच जीत लिया। आयोजक विनय चंद उर्फ बिन्नी ने बताया कि तीन सेटों के मुकाबले में चंदनी की टीम ने 25-16 एवं 25-17 के लगातार दो सेट से मैच जीता।

राजेंद्र धामी एवं राहुल राय रेफरी रहे। आंखों देखा हाल गौरव चंद ने सुनाया। वहां ललित मोहन चंद, भरत चंद, नारायण चंद, देबू चंद आदि विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन में कमेटी के सदस्य विन्नी चंद, विनय चंद विक्की, गौरव चंद, निक्की चंद, ऋषभ चंद, रोहन धामी, नीरज भंडारी, देवांश चंद, युग पांडेय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें