चंपावत। सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर सिंह बोहरा ने पाल बिलौन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने अमोड़ी डिग्री कॉलेज, अमोड़ी, भलुवागाड़ी, भम्टा, बेलखेत सहित कई स्थानों पर लगातार नदी के तेज बहाव से खेत-खलिहान और आवासीय मकान आदि को हो रहे नुकसान को देखा। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र में आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रमुखता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, प्राचार्य अजीत दीक्षित, पुष्पा नेगी, पूर्व प्रधान लालमणि भट्ट, गोविंद बल्लभ, बालकृष्ण भट्ट, पानदेव भट्ट आदि मौजूद रहे।