टनकपुर (चंपावत)। हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जंगल से लगे गांव में हाथी के झुंड प्रवेश कर ग्रामीणों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं। रविवार रात टनकपुर-चंपावत एनएच पर लगे बस्तियां गांव में हाथियों ने हरीश लापड, मनोहर राम, पुष्कर लापड, लाली राम के खेतों में प्रवेश कर गेहूं की खड़ी फसल रौंद दी। घंटों तक हाथी उत्पात मचाते रहे। ग्रामीणों ने बामुश्किल हाथियों को गांव से खदेड़ा। प्रधान कविता धोनी ने वन विभाग से ग्रामीणों की क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने और रात के समय गश्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर हाथी फसलों को इस तरह बर्बाद करेंगे तो ग्रामीणों का खेती से मोह भंग हो जाएगा। संवाद