फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाराकोट की कोठेरा-मयो मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में कोठेरा-मयो मार्ग की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को लोगों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाराकोट ब्लॉक के साढे़ पांच किलोमीटर लंबे कोठेरा-मयो मोटर मार्ग का पांच वर्ष पूर्व निर्माण किया गया था। कार्यदायी संस्था पीएमजीसवाई ने करीब दो साल पूर्व मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया था। बरसात के समय रोड पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं और दीवार टूट गई, स्क्रबर बंद हैं और रोड पर मलबा पड़ा हुआ है जिसके कारण लोग जान हथेली पर लेकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विभाग से रोड के सुधारीकरण की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान सुभाष सिंह रावत, नरेश राम, ईश्वर राम, डूंगर राम, अजय गुरंग, शंकर नाथ, जगदीश सिंह गुरंग आदि मौजूद रहे। इधर पीएमजीएसवाई के अभियंता देवेश कोहली का कहना है कि इस मार्ग पर गड्ढे भरने का कार्य प्रस्तावित है, जल्दी ही सुधार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें