फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गौचर भूमि में क्रशर लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 03 Mar 2024 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के नौलापानी में गौचर भूमि पर क्रशर लगाने का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोगों ने गौचर दुरियागुर्च की भूमि पर क्रशर लगाने के लिए आवेदन किया है। जल्द आवेदन निरस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता गणेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम नवनीत पांडे को ज्ञापन सौंपकर क्रशर लगाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गौचर भूमि में कुछ लोगों ने क्रशर के लिए आवेदन किया है, लेकिन यह मानकों के अनुसार नहीं आता है। यदि क्रशर लगता है तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में श्याम सिंह, नवीन सिंह, सुनील सिंह, भगवान सिंह, नाथ सिंह, ध्यान सिंह, कमलेश सिंह, कुंदन सिंह, गंगा सिंह, अशोक सिंह, बालम सिंह, कमल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें