फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आबादी में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण दहशत में

Mon, 17 Feb 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास छमनियां तोक में लगातार तेंदुए की धमक से लोग सहमे हुए हैं। तेंदुए के आबादी में आने से लोग दहशत में हैं। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीण उर्वादत्त चौबे, भुवन चंद्र ओली, मंजू ओली ने बताया की तेंदुआ लगातार पॉलीटेक्निक महिला छात्रावास के पास दिखाई दे रहा है। बताया कि लंबे समय से गलचौडा, स्टेडियम, राजकीय पॉलीटेक्निक, रोडवेज वर्कशॉप, आईटीबीपी आवासीय परिसर क्षेत्रों में तेंदुआ दिन दहाड़े दिख रहा है। तेंदुआ लगातार आवारा घूम रहे मवेशियों और कुत्तों को मौत के घाट उतार रहा है। तेंदुए के डर से लोगों ने सुबह, शाम की सैर बंद कर दी है। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि क्षेत्र में वनकर्मी गश्त कर रहे हैं, उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें