चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों रीठा साहिब से आए ग्रामीणों ने डीएम मनीष कुमार को चैन फेंसिंग, सड़क और रास्तों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से बताईं।
बुधवार को ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए डीएम ने तत्काल संज्ञान लिया और कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही पूल्ड आवास से आई अन्य समस्याओं को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी विस्तार से सुना और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।