फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए की दहशत से शाम ढलते घरों में कैद हो रहे ग्रामीण

Tue, 23 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के सिन्याड़ी, सिलाड़ क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोगों की दिनचर्या अस्तव्यस्त हो गई है। एक सप्ताह में तेंदुए ने 10 मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने के साथ प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

तेंदुआ अभी तक रमेश राम, मोहनी देवी, चंद्रकला, कृष्णानंद और रेखा देवी की बकरी, गाय तथा कुत्ते को मार चुका है। तेंदुए की आहट से महिलाएं घास लाने के लिए जंगल जाने में डर रही हैं। वहीं शाम पांच बजे बाद लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन दरोगा गिरीश जोशी का कहना है कि विभाग की टीम नियमित रूप से गश्त कर रही है।
बाक्स
पाटी के सांगो में तेंदुए से सहमे लोग
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के सांगो गांव में तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ बचाव के उपाय करने की मांग की है। सांगो और पनिया के आसपास बीते 15 दिनों में कई बार तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक चंद्र जोशी सहित कई ग्रामीणों ने रेंजर को ज्ञापन भेज जरूरी उपाय करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी देवीधुरा हिमालय सिंह टोलियां ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है। साथ ही पिंजरा लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें